उत्तराखंड समाचार

मसूरी माॅल रोड़ के निर्माण कार्य को इस माह अंत तक पूर्ण करने के निर्देश

मंत्री जोशी ने देहरादून मसूरी मार्ग में गलोगी के निकट भूस्खलन के कार्य की तत्कालिक रिपोर्ट देने और इस आगणन को तत्काल स्वीकृति हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिये।

देहरादून 20 मार्च। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विकास कार्यो का समीक्षा की। मंत्री ने मसूरी माॅल रोड़ के निर्माण कार्य को इस माह अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के अन्र्तगत कालीदास रोड़, विजय कालोनी, सालावाला, जाखन, विलासपुर काड़ली सहित अन्य वार्डो एवं गांवों की सड़कों की स्वीकृति के लिए तत्काल कार्यवाही की जाए। मंत्री ने बार्लोगंज चामासारी, क्यारा धनौल्टी, मोटीधार मसराना की सड़कों को आॅनलाइन वन भूमि हस्तान्तरण के लिए तत्काल भेजने के निर्देश दिये। बुरासखण्ड गढ़ एवं सेरकी सिल्ला मोटर मार्ग के आगणन बनाये जाने के निर्देश भी मंत्री ने दिये। रिनुअल के कार्यो के लिए आगणन बनाये जाने के लिए भी मंत्री ने कहा। मंत्री जोशी ने शीतला माता मंदिर तक सड़क निर्माण एवं हल्दूवाला में पुल निर्माण के लिए भी आधिकारियों को त्वरित गति पर कार्य करने को कहा। मंत्री जोशी ने देहरादून मसूरी मार्ग में गलोगी के निकट भूस्खलन के कार्य की तत्कालिक रिपोर्ट देने और इस आगणन को तत्काल स्वीकृति हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिये। मंत्री ने पुराने पुलों के स्थान पर नये पुल निर्माण की डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी दिये।इस अवसर पर अपर सचिव विनीत तोमर, प्रमुख अभियंता अयाज अहमद, अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता प्रवीन कुश सहित, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, वीर सिंह चौहान सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581