उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस के विधायकों का किया पुतला दहन

कांग्रेस पार्टी के विधायक और कांग्रेस का रूप प्रदेश की जनता के सामने स्पष्ट हो रहा है कि इनकी नियत किस प्रकार की है

देहरादून 17 मार्च। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर अल्प संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष यासमीन आलम खान के नेतृत्व में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं महानगर पदाधिकारियों द्वारा लैंसडाउन चौक पर कांग्रेस के विधायकों का पुतला दहन किया गया। गैरसैण विधानसभा सत्र में सदन में जो कांग्रेसी विधायकों द्वारा राज्य की विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया हमारे प्रदेश की मातृशक्ति का अपमान किया गया। इस आपत्तिजनक घटना के लिए कांग्रेस का पुतला फूंका गया। पुतला दहन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंन कहा की कांग्रेस पार्टी के विधायको को प्रदेश की मातृशक्ति से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के विधायक और कांग्रेस का रूप प्रदेश की जनता के सामने स्पष्ट हो रहा है कि इनकी नियत किस प्रकार की है जो मातृशक्ति का सम्मान नहीं कर सकता उसे इस प्रदेश में रहना नहीं चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम में अल्पसंख्यक के प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम राठी, अंकुर जैन, सबीना सिद्दीकी, रईस खान, अमीर कुरेशी, शमशाद कुरैशी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464