उत्तराखंड समाचार

शीघ्र बनेगा शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल का द्वार : जोशी

जोशी ने कहा अगली पुण्यतिथि से पूर्व ही शहीद द्वार का निर्माण किया जाएगा

देहरादून, 18 फरवरी। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शनिवार को नेशविला रोड़ स्थित अखिल गढ़वाल सभा भवन में मेजर शहीद विभूति शंकर ढौंडियाल की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में शामिल हुए। अखिल गढ़वाल सभा के प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद मेजर के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों की तलाश के दौरान शहीद हुए शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की चौथी पुण्यतिथि पर उनके पराक्रम और बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि शहीद का कोई धर्म नहीं होता। वह अपने देश की रक्षा के लिए प्राणों की बाजी लगा देता है। शहीद विभूति शंकर ढौंडियाल की वीरता को देखते हुए ही उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा गया है। उन्होंने शहीद की मां सरोज ढौंडियाल को ऐसे बहादुर पुत्र को जन्म देने के लिए साधुवाद दिया। मंत्री जोशी ने मेजर शहीद विभूति ढौंडियाल को नमन करते हुए मंत्री ने कहा जिसने अपनी जवानी में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वीरता के लिए उन्हे शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा शहीदों का सम्मान कराना हर देशवासियों का कर्तव्य है। मंत्री जोशी ने कहा शहीदों के सम्मान में देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा यह सेना के शौर्य और गौरवशाली इतिहास को संजोने वाला स्थान होगा। सैन्य धाम में शहीद सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देने के लिए उनके आंगन से मिट्टी लाई गई है। यहां शहीदों के नाम, लाइट एंड साउंड शो, म्यूजियम और ऑडिटोरियम बनाये जायेंगे। जिससे हमारे युवा आने वाले युगों-युगों तक इन शहीदों को याद कर प्रेरणा ले सकेंगे। उन्होंने कहा सैन्य धाम के प्रवेश द्वार का नाम प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। वहीं प्रांगण में बाबा जसवन्त सिंह और हरभजन सिंह का मंदिर का निर्माण भी किया जा रहा है। शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल, शौर्य चक्र के परिवार द्वारा देहरादून के नेशविला रोड के प्रवेश द्वार पर शहीद द्वार का निर्माण किया जाने की इच्छा व्यक्त की गयी। जिसपर मंत्री जोशी ने कहा अगली पुण्यतिथि से पूर्व ही शहीद द्वार का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर शहीद मेजर ढौंडियाल की माता सरोज ढौंडियाल, बहन वैष्णवी ढौंडियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, रेखा ध्यानी, ले.कर्नल बी. एस रावत, पार्षद रमेश बुटोला, प.दामोदर प्रसाद सेमवाल, कैलाश पंत, मोहन बहुगुणा, मयंक खंडूरी, महेंद्र चमोली, तरुण चमोली सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581