उत्तराखंड समाचारधर्म

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई

राज्यपाल ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है।

देहरादून 17 फरवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव एवं माँ पार्वती के विवाह का पावन दिन है। यह शिव-शक्ति के मिलन का पर्व है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का अत्यंत महत्व है। राज्यपाल ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है।

Related Articles

Back to top button