उत्तराखंड समाचार

पर्यटन विकास परिषद के अधिकारी ने की ट्रैवल ट्रेड व्यवसायियों के साथ मुलाकात

बैठक में यूटीडीबी की ओर से सुमित पंत, निदेशक (विपणन एवं प्रचार) और कमल किशोर जोशी, जनसंपर्क अधिकारी ने प्रतिभाग किया।

देहरादून/वोड़दरा। गुजरात से उत्तराखंड की ओर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधिकारी व राज्य के प्रमुख ट्रैवल ट्रेड व्यवसायी गुजरात के अलग-अलग शहरों में जाकर वहां के ट्रैवल ट्रेड व्यवसायियों के साथ बैठके कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को वडोदरा में ट्रैवल ट्रेड व्यवसायियों के साथ मुलाकात की। बैठक में यूटीडीबी की ओर से सुमित पंत, निदेशक (विपणन एवं प्रचार) और कमल किशोर जोशी, जनसंपर्क अधिकारी ने प्रतिभाग किया। वडोदरा के ग्रैंड मर्क्योर सूर्या पैलेस में आयोजित इस आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य गुजरात के पर्यटकों की जरूरतों को समझना और तदनुसार भावी यात्रियों की रुचियों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हॉलिडे पैकेज तैयार करना है। बैठक में यूटीडीबी के सुमित पंत, निदेशक (विपणन एवं प्रचार) द्वारा वडोदरा के व्यवसायियों को उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं के बारे में विस्तार के साथ बताया गया। उन्होंने राज्य में वेडिंग डेस्टिनेशन, साहसिक गतिविधियों में गंगा में रिवर राफ्टिंग, पहाड़ियों में ट्रेकिंग, औली में कुछ सुरम्य ढलानों के माध्यम से स्कीइंग, केबल कार की सवारी का आनंद लेने और हैली सेवा से हिमालय दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मार्च में 1-7 तक होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि विदेशी पर्यटकों को ’योग’ उत्सव में लाने के लिए टूर आपरेटरों को 10,000 से अधिकतम रु. 5 लाख तक की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के 20 से अधिक प्रमुख ट्रैवल ट्रेड व्यवसायों ने भाग लिया, जिन्होंने राजकोट शहर के ट्रैवल ट्रेड के प्रमुख व्यवसायियों के साथ बातचीत की। इससे पूर्व दिनभर सेंटर स्क्वायर मॉल में ‘‘अल्टीमेट उत्तराखंड” थीम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों को अयोजन किया। कार्यक्रमों में तात्कालिक क्विज़ प्रतियोगिता के दौरान उत्तराखंड के यादगार लम्हे, हस्तनिर्मित पेंटिंग, बाल मिठाई (उत्तराखंड की प्रसिद्ध मिठाई) से संबंधित प्रश्नों का जवाब देते हुए अहमदाबाद वासियों ने कई पुरस्कार भी जीते।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581