उत्तराखंड समाचार

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी 36 करोड की सौगात

टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड को बेस्ट टूरिज्म का अवार्ड मिला है

सतपुली/पौड़ी। प्रदेश सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास कर रही है। टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड को बेस्ट टूरिज्म का अवार्ड मिला है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। इस वर्ष चार धाम यात्रा पर 46 लाख से अधिक यात्री उत्तराखंड आये। कोरोना काल जो भी घटा हुआ था उसकी भरपाई लगभग हो चुकी है। उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, सतपुली और राजकीय इंटर कॉलेज रीठाखाल में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कही। इसमें 3 दिन के विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान उन्होंने लगभग 36 करोड की लागत की योजनाओं की सौगात अपने क्षेत्र को दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के खानपान के साथ-साथ होमस्टे को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आ सकें। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हमारी पंचायतें मजबूत हो इसके लिए हम जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख का प्रत्यक्ष चुनाव के लिए कार्य कर रहे हैं ताकि भ्रष्टाचार और खरीद-फरोख्त को खत्म किया जा सके। श्री महाराज ने कहा कि कोरोना काल में हम सभी प्रभावित हुए हैं। लोग सोचते थे कि इसका इलाज संभव हो पाएगा या नहीं? लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश में कोरोना वैक्सीन तैयार की गई जिससे सभी का इलाज संभव हो पाया। इतना ही नहीं हमने अन्य गरीब देशों को भी अपने यहां निर्मित कोरोना वैक्सीन मुफ्त पहुंचा कर उनकी मदद की। पहले कभी जब इस प्रकार की महामारी हमारे देश में हुआ करती थी तो उसकी वैक्सीन विदेशों से आने में 7- 8 साल लग जाते थे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने कोरोना वैक्सीन को भारत में तैयार करवा कर देश के लोगों के साथ-साथ दुनिया के देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध करवाई, जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कार्यक्रम के दौरान सोमवार को 1282.45 लाख की धनराशि की योजनायें अपने क्षेत्र को दी उन्होने सतपुली में 352.53 लाख की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित कार पार्किंग और 281.06 लाख की धनराशि से निर्मित होने वाले बहुमंजिला शॉपिंग कॉपलेक्स व सभागार का शिलान्यास किया तो वहीं दूसरी ओर व्यास घाट में 476.57 लाख की लागत से बनने वाले 40 शय्याओं वाले पर्यटक आवास गृह जैसी बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने चौमासूधार में 109.66 लाख लिफ्ट निर्माण योजना का लोकार्पण करने के अलावा राजकीय इंटर कॉलेज रीठाखाल में 62.63 लाख की लागत के साइंस लैब आर्ट एंड क्राफ्ट रूम का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा रावत, मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन, सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजना वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, श्रीमती बबीता रावत, ऐकेश्वर भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यराज सिंह, उपेन्द्र नेगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष यशराज, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला, दिगम्बर रावत, अशोक बुडाकोटी, राजेन्द्र रावत, विनोद घिल्डियाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य हेम चन्द्र केष्टवाल, भा.ज.पा. के शक्ति केन्द्र संयोजक सुरेन्द्र सिंह रावत, जगदम्बा ध्यानी, देवेन्द्र, सतीश, भारत सिंह, श्रीमदत्त कुकरेती, चिरंजीविलाल, वरिष्ठ भा.ज.पा. नेता अनिल समस्त जनप्रतिनिधि प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581