उत्तराखंड समाचारक्राइम

मकान बेचने के झांसे में व्यक्ति हो गया साइबर ठगी का शिकार

खुद को सेना में बताते हुए कहा कि वह लद्दाक से बात कर रहा है।

देहरादून। मकान बेचने के झांसे में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। नेहरू कॉलोनी निवासी दीपांकर दुग्गल का एक मकान श्यामपुर प्रेमनगर में है। जिसे बेचने के लिए उन्होंने ऑनलाइन पोस्ट डाली हुई थी। उनके पास एक नवंबर को अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम दीपक पंवार बताया। खुद को सेना में बताते हुए कहा कि वह लद्दाक से बात कर रहा है। कहा कि उसका ट्रांसफर दून हुआ है। बताया कि ऑनलाइन उनका मकान देखा। उसे खरीदने के की डील कर पीड़ित के खाते में रकम भेजने का झांसा देकर उल्टे उनके खाते से रकम ट्रांसफर कर ली। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button