खेल

दूसरी हार से लिवरपूल की खिताब की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका

लिवरपूल का हारना और मोहम्मद सालाह का पेनल्टी चूकना, दोनों ही फुटबॉल फैन्स को असंभव से लगते है, लेकिन दोनों बातें प्रीमियर लीग के मैच में हुई जिससे खिताब जीतने की लिवरपूल की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। लीसेस्टर ने मंगलवार को खेले गए मैच में लिवरपूल को 1-0 से हराया। टॉप पर काबिज मैनचेस्टर सिटी अगर बुधवार के मैच में ब्रेंटफोर्ड को हरा देती है तो उसकी बढत नौ अंक की हो जाएगी।

सिटी न अभी तक लगातार नौ मैच जीत लिए हैं और पिछले तीन मैचों में 17 गोल दागे। लिवरपूल के स्टार फॉरवर्ड सालाह और सादियो माने अगले सप्ताह अफ्रीकी कप ऑफ नेशंस खेलने जा रहे हैं। उन्हें अपनी नैशनल टीमों के साथ देर से जुड़ने की अनुमति दी गई थी ताकि त्यौहार के इस दौर में वे लिवरपूल की जीत में योगदान दे सकें लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

सालाह को 16वें मिनट में पेनल्टी मिली लेकिन उनका कमजोर शॉट विरोधी गोलकीपर ने बचा लिया। वह 16 कोशिशों में पहली बार पेनल्टी पर गोल नहीं कर सके।आखिरी बार वह अक्टूबर 2017 में पेनल्टी भुनाने में नाकाम रहे थे। लिवरपूल और चेल्सी के 41 अंक हैं और दोनों सिटी से छह अंक पीछे हैं। तीनों टीमों ने 19 मैच खेल लिए हैं। अन्य मैचों में क्रिस्टल पैलेस ने नॉर्विच को 3-0 से हराया। वहीं वेस्ट हैम ने वाटफोर्ड को 4-1 से मात दी। 

Source

Related Articles

Back to top button