विदेश

उड़ते विमान के ऊपर गिरी बर्फ की सिल्ली, 200 यात्री थे सवार, फिर क्या हुआ..

हवा में उड़ रहे विमान से संबंधित घटनाएं कई बार गलत कारणों से चर्चा में रहती हैं। इन घटनाओं के चलते कभी-कभी विमान में सवार यात्रियों की जान जोखिम में पड़ जाती है। ब्रिटिश एयरवेज से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जब यहां एक विमान पर एक भारी बर्फ का टुकड़ा गिरा। जैसे ही यह टुकड़ा गिरा, विमान की विंडस्क्रीन चटक गई। इस विमान में करीब 200 यात्री सवार थे।

दरअसल, यह घटना ब्रिटिश एयरवेज के एक विमान से सम्बंधित है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन के गैटविक एयरपोर्ट से अमेरिका में कोस्टा रिका को उड़ान भरने वाला बोइंग विमान ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान विमान के ऊपर बर्फ की सिल्ली गिरी। आश्चर्य की बात यह है कि यह बर्फ एक दूसरे विमान से गिरा था और यह सीधा इस विमान की विंडस्क्रीन से टकरा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही यह बर्फ का बड़ा टुकड़ा विंडस्क्रीन से टकराया, वह विंडस्क्रीन तत्काल चिटक गई। गनीमत यह रही कि इससे ज्यादा नुकसान विमान में कुछ नहीं हुआ लेकिन विंडस्क्रीन के चिटकते ही विमान के क्रू मेंबर डर गए। घटना के बाद विमान की वापस इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और कुछ घंटों के बाद उसी विमान से यात्री अपने गंतव्य तक गए।

बताया गया कि विमान में हुई देरी होने के चलते लगभग 200 यात्री जो क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लंदन में वापस आने वाले थे समय पर अपने घर नहीं पहुंच सके। विंडस्क्रीन की मरम्मत में लगने वाले समय की वजह से यात्रियों को पहुंचने में 50 घंटे की देरी हुई। ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता ने क्षतिग्रस्त विंडस्क्रीन के चलते देरी के लिए यात्रियों से माफी मांगी है।

Source

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581