उत्तराखंड समाचार

जनरल पोस्ट ऑफिस में रक्तदान शिविर आयोजित

सोमवार को रक्तदान के साथ ही वित्तीय सशक्तिकरण दिवस मनाया जाएगा।

देहरादून। उत्तराखंड डाक परिमंडल की ओर से सोमवार को देहरादून जनरल पोस्ट ऑफिस में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कई स्टाफ कर्मचारियों ने रक्तदान किया। सीनियर पोस्टमास्टर टीएस गुसाईं ने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2022 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इससे पहले रविवार को विश्व डाक दिवस पर डाक विभाग की ओर से पार्सल, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री और साधारण डाक की स्पेशल डिलीवरी करवाई। छुट्टी के बावजूद डाक सेवकों ने घर-घर जाकर डाक बांटी। जीपीओ के सीनियर पोस्टर मास्टर टीएस गुसाईं ने बताया कि विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जाना है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सोमवार को रक्तदान के साथ ही वित्तीय सशक्तिकरण दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत डाक विभाग की बचत, सुकन्या समृद्धि योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, डाक जीवन बीमा की जानकारी दी जाएगी। 13 अक्तूबर तक चलने वाले इस सप्ताह के तहत डाक टिकटों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही स्कूली बच्चों को ढाई अक्षर पत्र लेखन प्रतियोगिता की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर असिस्टेंट पोस्ट मास्टर एपी उनियाल, नारायण सिंह तोमर, अनिल कुमार समेत अन्य डाक कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581