उत्तराखंड समाचार

सैन्यधाम सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट : जोशी

सैन्यधाम निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में सैन्यधाम निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, हमारा संकल्प है कि 2023 तक सैन्यधाम का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। मंत्री ने कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया है कि सैन्यधाम निर्माण क्षेत्र में 182 पेड़ों को काटे जाने का प्रस्ताव दिया गया है जिसपर सरकार द्वारा जिलाधिकारी क्षेत्रवनाधिकारी तथा विभागीय सचिव एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए आगामी 10 दिन के अंदर पेड़ों को काटते हुए कार्य सुचारू रूप से जारी रखने का आदेश दिया गया है। मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम क्षेत्र में ही यूपीसीएल द्वारा पावर हाउस बनाया जाना है जिससे क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान हो सकेगा, इसके लिए भी जिलाधिकारी तथा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, सचिव सैनिक कल्याण डीके चौधरी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581