उत्तराखंड समाचार

राजभवन में श्रीगुरू ग्रंथ साहिब का अखण्ड पाठ

राज्यपाल ने पवित्र श्रीगुरू ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेककर प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

देहरादून 15 सितम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के राज्यपाल पद पर एक वर्ष पूर्ण किये जाने के अवसर पर राजभवन में श्रीगुरू ग्रंथ साहिब का अखण्ड पाठ किया गया। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रीगणों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। राज्यपाल ने पवित्र श्रीगुरू ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेककर प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई मंत्रीगणों, विधायकगणों और अन्य गणमान्य लोगों ने राज्यपाल को एक वर्ष के सफल कार्यकाल की बधाई दी। इससे पूर्व राज्यपाल ने राजभवन परिसर स्थित नक्षत्र वाटिका में पौधरोपण भी किया।

Related Articles

Back to top button