उत्तराखंड समाचार

हंस फाउंडेशन कर रही जरूरतमंदों की मदद : सविता कपूर

श्रीमती सविता कपूर ने बताया कि कुछ समय पूर्व प्रेमनगर वासियो द्वारा बताया गया था

देहरादून। आज प्रेमनगर वासियो ने कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर और हंस फाउंडेशन संस्थापक माता मंगला एवं भोले महाराज का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्रीमती सविता कपूर ने बताया कि कुछ समय पूर्व प्रेमनगर वासियो द्वारा बताया गया था कि पिछले साल अगस्त में सुमित मल्होत्रा का एक्सीडेंट हुआ था और तबसे अनेक डॉक्टर्स पर दिखाया भी लेकिन इलाज सफल नही हो पाया। परिवार के सदस्यों ने वर्दमान हॉस्पिटल मुज़फ्फरनगर में दिखाया गया जहाँ इलाज का खर्चा 5 लाख आना था लेकिन परिवार असमर्थ था। क्षेत्रीय कार्यकर्ता हिमांशु गोगिआ द्वारा समस्या से अवगत कराया गया और माता मंगला, भोले महाराज के सहयोग परिवार की मदद हो पाई। और आज सुमित मल्होत्रा हम सबके बीच है और स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि वह हंस फाउंडेशन की हमेशा आभारी रहेंगी। इस अवसर पर हिमांशु गोगिआ, अर्जुन कोहली, अनिता मल्होत्रा, नीरू मेहता, सोनिया मल्होत्रा, नीलम गोगिआ, जसवंत कोहली, मंजू के साथ अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button