उत्तराखंड समाचार

ग्रामीणों संग ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने किया योगा

क्यारकुली मेरा सबसे प्रिय गांव : गणेश जोशी

मसूरी 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मसूरी के निकट क्यारकुली गांव में आयुष विभाग की ओर से आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित होकर ग्रामीणों संग योग किया। इस अवसर पर योग शिक्षिका व आईटीबीपी की पूर्व डिप्टी कमांडेंट राजश्री रावत ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों व अन्य को योग करवाया। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने योग दिवस पर सभी को बधाई दी व कहा कि योग करने से बिना पैसे व दवा किए कई रोगों से निजात मिलती है व शरीर स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का विशेष आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने यूएनओ में योग को विश्व स्तर पर मनाने व इसे विश्व योग दिवस का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि योग से मन के साथ ही शरीर स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने कहा कि योग से असाध्य रोग भी दूर होते है इसलिए सभी को योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग भारत में बहुत पहले से किया जाता है और तक ऋषिमुनि डेढ से दो सौ साल तक जीते थे। मंत्री ने कहा कि क्यारकुली मेरा प्रिय गांव है और इसलिए आज के शुभ दिन के लिए मैंने इस गांव को चुना। इस मौके पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने योग शिक्षिका राजश्री रावत सहित योग करवाने वालों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया वहीं हाल ही में एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन, पेटवाल, ग्राम प्रधान कौशल्या रावत, राकेश रावत, एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल, टीएस रावत, उप प्रधान जितेंद्र जदवाण, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581