आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून के नेतृत्व में हुडदंगियों पर सख्त दून पुलिस

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 08 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून, 17 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस हुडदंगियों पर सख्त नजर आ रहीं हैं। सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 08 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्तो द्वारा शराब के नशे में अलग-अलग स्थानों पर हुडदंग किया जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर थाना पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों, सुंदरवाला, रायपुर रोड सपेरा बस्ती, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, पर कुछ व्यक्तियों द्वारा शराब के नशे में हुड़दंग किये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँचकर शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा व हुडदंग कर रहे 08 व्यक्तियों  नितीश कुमार केसरी पुत्र ब्रजकेशरी किशोरी निवासी ग्राम रासमण्डल, थाना पिपरा, जिला पूर्वी चम्पारन, बिहार, मुराद अली पुत्र शमशाद अली निवासी बिजनौर उ.प्र. हाल पता दो बच्ची रोड़ सहस्त्रधारा रोड़ उम्र-21 वर्ष, सागर पुत्र पप्पू नाथ निवासी रायपुर रोड़ सपेरा बस्ती उम्र 30 वर्ष, जयकुमार पुत्र अजय कुमार निवासी नाहन हिमाचल प्रदेश उम्र 18 वर्ष, विरेन्द्र सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी जनरदन वाली गली पन्ना मामूर नरेला दिल्ली, कुनाल पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम पुरवालियान जिला मुजफ्फरनगर उ.प्र., महेश पुत्र कमल सिंह निवासी हरचावाला सुन्दरवाला रायपुर देहरादून व सुरेश पुत्र कमल सिंह निवासी हरचावाला सुन्दरवाला रायपुर देहरादून को अलग-अलग स्थानों से धारा 170 बीएनएसएस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS – Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023) के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 170 पुलिस को बिना वारंट और बिना मजिस्ट्रेट के आदेश के किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने की शक्ति देती है, ताकि किसी संभावित संज्ञेय अपराध (Cognizable Offence) को होने से रोका जा सके। यह पुरानी दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 151 का नया रूप है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581