आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

स्वाइन फ्लू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 70 पार

उत्तराखंड में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में सीजनल बीमारियों के साथ ही अब स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) तेजी से पैर पसार रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि स्वाइन फ्लू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 70 का आंकड़ा पार कर चुकी है। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जिलों में रैपिड रिस्पांस टीम तैनात की हैं, जो लोगों की जांच कर रही है। इसके साथ ही अस्पतालों में भी तमाम व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड में मौसमी बुखारों के बीच स्वाइन फ्लू (इन्फ्लुएंजा H1N1) के मरीजों की संख्या में तेज़ी से बढ़ोत्तरी हो रही है. वर्तमान स्थिति यह है कि अभी तक 73 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें से अकेले 67 मामले देहरादून जिले में देखे गए है. इसके अलावा नैनीताल जिले में चार और हरिद्वार जिले में 2 मामले सामने आए है। स्वाइन फ्लू पॉजिटिव कुल 73 मरीजों में से 43 मरीज स्वस्थ हो चुके है, जबकि 25 मरीजों का इलाज चल रहा है। हालांकि, देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए 5 मरीजों को मौत भी चुकी है। ये पांचों मरीज पहले से ही अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की वजह से इनकी मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिलास्तर पर फील्ड टीमों को तैनात कर संदिग्ध मरीजों की जांच के साथ ही सर्वे के निर्देश दिए है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और समुदाय स्तर पर स्क्रीनिंग की जा रही हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों को इमरजेंसी विंग में इन्फ्लूएंजा मरीजों के लिए बेड रिज़र्व करने, ऑक्सीजन सपोर्ट और एंटीवायरल दवा (ओसेल्टामीविर) की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए है, जिससे स्वाइन फ्लू से ग्रसित मरीजों को अलग वार्ड में रखा जा सके और इस बीमार को फैलने से रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581