आपका शहरउत्तर प्रदेश समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़भारतराजधानी दिल्लीसोशल मीडिया वायरल

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे

उत्तराखंड में "खेत बचाओ अभियान"; किसानों के बीच जाएंगे केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। उनके दौरे में किसान, कृषि और ग्रामीण विकास पर फोकस रहेगा। अपने इस दौरे में वे एक ओर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेंगे, वहीं दूसरी ओर खेत-खलिहान तक पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे तथा पूर्व छात्रों के सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

खेती, किसान और गांव की बेहतरी के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास के दौरान विभिन्न बैठकों, विभागीय समीक्षा कार्यक्रम और फील्ड विजिट में शामिल होंगे। सुबह केंद्रीय मंत्री श्री चौहान गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में पूर्व विद्यार्थियों के सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

रुद्रपुर में “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत केंद्रीय श्री चौहान किसान संवाद, खेतों का भ्रमण, फसल का जायजा और कृषि विषयों पर प्रत्यक्ष चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्री तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा किसानों की सहभागिता रहेगी।

इसके बाद पंत नगर में आयोजित मुख्यमंत्री श्री धामी के साथ उनकी बैठक में राज्य में कृषि के समग्र विकास, किसान हितों, ग्रामीण विकास योजनाओं, केंद्र और राज्य की समन्वित कार्यप्रणाली तथा विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस दौरान यह भी समीक्षा होगी कि योजनाओं का लाभ किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक कितने प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है और आगे किन क्षेत्रों में गति बढ़ाने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button