आपका शहरउत्तराखंडदेहरादूनसोशल मीडिया वायरल

राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक विकास पार्टी ने मांगा केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा

आने वाले समय में युवाओं के मुद्दों को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा : राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 08 जून। हाल ही में आयोजित नीट-यूजी 2026 की परीक्षा में बड़े पैमाने पर पेपर लीक और धांधली का खुलासा हुआ है, जिसके कारण देश भर में लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी गई है और जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी गई है।
हाल ही में हुए नीट परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और उनमें भारी गड़बड़ियों के मामले ने पूरे देश में व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया है। इन घोटालों में एनटीए की भूमिका, संगठित रैकेट, और कोचिंग माफियाओं की संलिप्तता को लेकर तीखी राजनीतिक बहस छिड़ गई है। इस भारी धांधली से आहत होकर देशभर के छात्रों और युवा संगठनों द्वारा सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं आज नीट पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक विकास पार्टी (Nationalist Democratic Vikas Party) ने राजधानी देहरादून मे स्थित बाबूराम जायसवाल के राष्ट्रीय कैंप कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। बैठक मे वक्ताओं ने पेपर लीक की घटनाओं के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए को जिम्मेदार ठहराते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे व एनटीए को तत्काल भंग करने की मांग की। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा की लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार मय बना दिया है। वर्षों तक कठिन परिश्रम करने वाले युवाओं को बार-बार परीक्षा रद्द होने और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 10 वर्षों में 89 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं। परीक्षा संचालन निजी कंपनियों के भरोसे छोड़ दिया गया है, जिससे जवाबदेही समाप्त हो गई है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को तुरंत भंग किया जाए, तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें। राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक विकास पार्टी ने बैठक के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की कि रोजगार के अधिकार को मौलिक अधिकार घोषित किया जाए, सभी सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर तुरंत स्थायी भर्ती की जाए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं के मुद्दों को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार ने सभी प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश जारी किये की वह लोग अपने-अपने प्रदेश में पेपर लीक मामले, भ्रष्टाचार व केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाये बनाए गए पेट्रोल और एलपीजी के दाम के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रेक्षित कर विरोध प्रकट करें। यदि उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है तो पार्टी कार्यकर्ता अपने प्रदेशों में राज्यपाल के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष बाड़क ने कहा की एससी, एसटी और सभी पदाधिकारी पेपर लीक मामले में अपने-अपने स्तर से जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेक्षित करेगे। बैठक में कार्यालय प्रभारी श्रीमती गीता देवी ने कहा की राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक विकास पार्टी बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देगी। पेपर लिक मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिये। बैठक में उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बिल्लू वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आर्य, अनिल कुमार, सुशील कुमार, कैलाश चंद, विजय कुमार, नरेंद्र कुमार, श्रीमती सोनिया देवी, श्रीमती प्रियंका बर्मन, उमेश कुमार, खुशी देवी ममता देवी, शिवानी देवी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581