कौसानी पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान
बाहरी व्यक्तियों का किरायेदार सत्यापन कराने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस सहायता नंबर 112 पर देने का आह्वान किया।

कौसानी। थाना कौसानी पुलिस द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत कौसानी चौराहे और ग्राम नौघर स्टेट में एक विशेष कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय व्यापारियों, ग्रामीणों और आम जनता से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा और नए कानूनों के प्रति जागरूक किया। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तकौसानी। थाना कौसानी पुलिस द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत कौसानी चौराहे और ग्राम नौघर स्टेट में एक विशेष कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय व्यापारियों, ग्रामीणों और आम जनता से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा और नए कानूनों के प्रति जागरूक किया। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत महिलाओं, बच्चों व नागरिकों को मिले मजबूत अधिकारों की जानकारी दी। साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए और किसी भी धोखाधड़ी पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने की अपील की। बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी व घरेलू हिंसा से बचाव के उपाय बताए और बच्चों के लिए बाल शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया और सड़क सुरक्षा नियमों (हेलमेट व सीटबेल्ट) का अनिवार्य पालन करने की हिदायत दी। बाहरी व्यक्तियों का किरायेदार सत्यापन कराने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस सहायता नंबर 112 पर देने का आह्वान किया।




