उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

एसआईआर की तैयारियों को लेकर बीएलए-2 की बैठक आयोजित

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्टिंग एवं एसआईआर की तैयारियों को लेकर बीएलए-2 की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, मतदाता सूची के पुनरीक्षण तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की संयोजिका एवं बीएलए-1 श्रीमती गोदावरी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची का विशेष महत्व है और प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जुड़वाने एवं किसी भी प्रकार की त्रुटि को सुधारने में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी की सफलता का आधार है।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है और कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी आवाज उठाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्टिंग एवं एसआईआर की प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए सभी बीएलए-2 पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। बैठक में बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम में एसआईआर के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर एवं मसूरी विधानसभा प्रभारी आमेंद्र बिस्ट ने विशेष गहन पुनरीक्षण के उद्देश्य के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पूर्व विधायक जोत सिंह घनसोला, उपेन्द्र थापली, राजेन्द्र शाह, अनुज गुप्ता, सुरेंद्र रावत, सोनिया आनंद, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सक्सेना, रितेश जोशी, अमित गुप्ता, महादेव भट्ट, पार्षद सागर लामा, सुशांत बोहरा, प्रधान तनुजा राकेश शर्मा, अखिल, हुकुम चौहान, रवि शर्मा, गोविंद पुंडीर, सभी पूर्व वर्तमान जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, 178 बीएलए-2 एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रशांत खंडूरी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464