उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरें

ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रुद्रपुर। उत्तराखंड के किच्छा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता की सूचना पर की गई इस ट्रैप कार्रवाई में अधिकारी को 12,000 रुपये लेते हुए पकड़ा गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पिछले 5-6 वर्षों से लकड़ी के ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहा है। उसके द्वारा ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से निजी आम के पेड़ खरीदे गए थे। जिन्हें काटने के लिए नियमानुसार अनुमति लेना आवश्यक होता है। इसी प्रक्रिया के तहत उसने 26 आम के पेड़ों की कटाई की अनुमति के लिए आवेदन किया था।
शिकायत के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित दस्तावेज उद्यान विभाग तक पहुंच गए थे। अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण भी कर लिया गया था। इसके बावजूद उद्यान विभाग में तैनात ज्येष्ठ निरीक्षक बादल पाण्डे द्वारा 16 पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के एवज में 12,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई।
शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने के बाद थाना सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर तत्काल एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व निरीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपा गया। ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से 9 अप्रैल को कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी अधिकारी को उसके किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र कार्यालय में शिकायतकर्ता से 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान बादल पाण्डे पुत्र बची राम पाण्डे, निवासी शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी के रूप में हुई है।
सतर्कता विभाग के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति रिश्वत या भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी रखता है, तो वह सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर संपर्क कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464