उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

मेयर ने किया सामुदायिक केंद्र का विधिवत उद्घाटन

देहरादून। मेयर सौरभ थपलियाल ने आज वार्ड 33, यमुना कॉलोनी में सामुदायिक केंद्र का विधिवत उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात दी। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री संजय सिंघल जी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित सम्मानित जनता का स्नेह और उत्साह देखने को मिला।
सामुदायिक केंद्र किसी भी क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन का आधार होता है। यह केंद्र स्थानीय निवासियों के लिए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों का प्रमुख स्थल बनेगा और क्षेत्र में एकता एवं सहभागिता को मजबूत करेगा। नगर निगम का सतत प्रयास है कि प्रत्येक वार्ड में ऐसे विकास कार्य किए जाएं, जो सीधे जनता के जीवन को सरल, सशक्त और सुविधाजनक बनाएं।

Related Articles

Back to top button