उत्तराखंड समाचार

कामर्शियल सिलिंडर के दाम 250 रुपए बढ़े, दिल्ली-मुंब से हल्द्वानी में महंगा हुआ सिलेंडर

पांच किलो का घरेलू गैस सिलिंडर अब 356.50 रुपये में रिफिल होगा

हल्द्वानी :घरेलू सिलेंडर के दामाें में 50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 19 किलो वाले कामर्शियल सिलिंडर के दाम भी आज से बढ़ गए हैं। कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 250 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। 19 किलो वजन का रसोई गैस सिलिंडर हल्द्वानी में अब 2305.50 रुपये में मिलेगा। अभी तक इसकी कीमत 2051 रुपये थी। जबकि बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 2,253 रुपये और मुंबई में 2,205 रुपये है। तेल कंपनियों ने पिछले महीने 22 मार्च को भी रेट संशोधित किए थे। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।पेट्रोल-डीजल के साथ ही एलपीजी गैस की कीमताें में भी उछाल जारी है। बीते माह 22 मार्च को जबकि 14.2 किलो के घरेलू रसोईगैस सिलिंडर  की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि हुई थी। जिसके बाद हल्द्वानी में इंडेन का घरेलू गैस सिलिंडर 920 रुपये से बढ़कर 970 रुपए पहुंच गया था। जबकि 19 किलो के व्यावसायिक सिंलिडर के दाम आठ रुपये घटाए थे। वहीं आज कामर्शियल सिलिंडर के दामों में 250 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसका असर रेस्टोरेंट और ढाबों में खाना पान पर भी नजर आ सकता है।पांच किलो का घरेलू गैस सिलिंडर अब 356.50 रुपये में रिफिल होगा। पहले यह 338.50 रुपये था। 10 किलो वजनी सिलिंडर के लिए 648 के बजाय 683 रुपये देने होंगे। 19 किलो के व्यावसायिक सिंलिडर के दाम आठ रुपये घटाए हैं। अब यह 2051 में रिफिल होगा। इंडेन गैस एजेंसी हल्द्वानी के प्रबंधक रवि मेहरा ने बताया कि 19 किलो वाले कामर्शियल सिलिंडर के दाम 250 रुपए बढ़ गए हैं। हल्द्वानी में अब 2305.50 रुपये में मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581