उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

एसएसपी देहरादून ने पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

देहरादून, 12 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं नियमित रूप से पैदल भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने तथा आम जन से वार्ता कर उनकी समस्याओं, शिकायतों की जानकारी लेते हुए उसके निस्तारण के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक विकासनगर, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश तथा समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किलों में व्यस्ततम, भीड-भाड वाले स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्वंय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत व्यस्ततम बाजार, चौराहों व भीड-भाड वाले स्थानों पर जाकर पुलिस सुरक्षा का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464