उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइम

सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण : पुलिस अधिकारियों को एसआईटी ने जारी किये नोटिस

देहरादून 20 जनवरी। सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में एसआईटी द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो तथा परिजनों द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर एसएसपी उधमसिंहनगर, 03 उपनिरीक्षक एवं 01 अपर उपनिरीक्षक को पूछताछ एवं बयान दर्ज कराने हेतु नोटिस जारी किए गए हैं। मृतक के साथ भूमि धोखाधड़ी के आरोपों के सम्बन्ध में रजिस्ट्रार एवं तहसील कार्यालय और संबंधित बैंकिंग ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड प्राप्त करने हेतु विभिन्न बैंकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इन संस्थानों से प्राप्त अभिलेखों के आधार पर लेन-देन एवं दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जाएगी। एसआईटी के सदस्य पुलिस अधीक्षक, चंपावत  अजय गणपति द्वारा बताया गया कि घटनाक्रम से संबंधित अभिलेखों को कब्जे में लेकर उनका सूक्ष्म परीक्षण किया जा रहा है। एसआईटी की विशेषज्ञ टीम द्वारा टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से कॉल डिटेल, सीसीटीवी, डिजिटल साक्ष्य एवं अन्य तकनीकी इनपुट्स का विश्लेषण निरन्तर जारी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581