उत्तराखंड

नकल विरोधी अभियान में नहीं होगी ढिलाई: सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि आज युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिल रहे हैं। इसलिए कुछ लोग युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने के लिए संगठित रूप से षड्यंत्र रच रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में सख्त नकलरोधी कानून लागू कर 2022 से अब तक 100 नकल माफिया को जेल भेजा गया। कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है। कोचिंग व नकल माफिया एक होकर प्रदेश में नकल जेहाद छेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन सरकार नकल जेहादियों को मिट्टी में मिलाने तक चैन से नहीं बैठेगी।

 

भाजपा के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसके परिणामस्वरूप पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य के 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त करने में सफलता मिली है।

इस कानून के लागू होने के बाद से अब तक 100 से अधिक नकल माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। आज युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिल रहे हैं। इसलिए कुछ लोग युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने के लिए संगठित रूप से षड्यंत्र रच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581