उत्तराखंड समाचार

थराली रेस्क्यू अपडेट : पुलिस का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी

पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार स्वयं घटनास्थल की स्थिति पर नजर रखे हुए है एवं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

देहरादून। थराली क्षेत्र में कल रात्रि हुई अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों में पुलिस का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। थाना थराली पुलिस द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थलों पर पहुँचाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार स्वयं घटनास्थल की स्थिति पर नजर रखे हुए है एवं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
वहीं, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें भी मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं, किंतु मार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध होने से टीमों की आवाजाही में कठिनाई आ रही है

Related Articles

Back to top button