उत्तराखंड समाचार

शतरंज खेलो प्रतियोगिता आयोजित, रिया रावत रही प्रथम

विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे शतरंज के माध्यम से अपनी एकाग्रता और तर्क शक्ति को मजबूत करें और इसे पढ़ाई में भी लागू करें।

फरीदाबाद। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा, फरीदाबाद की जूनियर रेड क्रॉस एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस ने शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के मार्गदर्शन में विश्व शतरंज दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के उद्देश्य से शतरंज गतिविधि का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शारीरिक शिक्षा प्राध्यापिका दीपांजलि शर्मा का विशेष सहयोग रहा।इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में एकाग्रता, तर्क शक्ति, धैर्य, निर्णय क्षमता और रणनीतिक सोच को विकसित करना हैं ताकि वे पढ़ाई के साथ साथ मानसिक विकास की दिशा में भी आगे बढ़ सकें। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा तथा दीपांजली शर्मा ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शतरंज के खेल का इतिहास, बोर्ड की बुनियादी संरचना, मोहरों की चालें, विशेष चालें जैसे कास्टलिंग और पॉन प्रमोशन आदि का विस्तार से अभ्यास कराया। बच्चों ने शतरंज की बारीकियों को बड़े उत्साह से सीखा और एक-दूसरे के साथ खेलकर रणनीति बनाना और निर्णय लेने के विषय में भी समझाया । इस अवसर पर शतरंज से जुड़ी बौद्धिक पहेलियों के माध्यम से विद्यार्थियों की तत्काल सोचने और निर्णय लेने की क्षमता को भी विकसित किया गया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं बी की रिया रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं ए की स्नेहा यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया जबकि कक्षा 9वीं ए की शालू रॉय ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी योग्यता का परिचय दिया। प्राचार्य मनचंदा ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि शतरंज केवल खेल नहीं बल्कि जीवन में धैर्य, दूरदर्शिता और सटीक निर्णय लेने का अभ्यास है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे शतरंज के माध्यम से अपनी एकाग्रता और तर्क शक्ति को मजबूत करें और इसे पढ़ाई में भी लागू करें।

 

Related Articles

Back to top button