उत्तराखंड समाचार

यूटिलिटी वाहन पलटा, महिला घायल

कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध दून पुलिस

देहरादून। सात मोड़ पर वाहन पलटने से हुई दुर्घटना में एक घायल महिला को थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। वाहन दुर्घटना के कारण सड़क पर गिरे तेल से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए मार्ग पर यातायात रुकवाया गया और दमकल के वाहन को मौके पर बुलवाकर सड़क से तेल साफ करवाया। कावड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के एसएसपी देहरादून द्वारा अधिनस्त अधिकारियों को निर्देश दिए है।

आज सात मोड पर एक यूटिलिटी वाहन पलट जाने के कारण वाहन सवार एक महिला घायल हो गयी थी, घायल महिला को डयूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया गया। वाहन के पलटने के कारण उसमें भरा तेल सडक पर फैल गया, जिससे दो पहिया वाहनो के सड़क पर फिसलने की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल फायर सर्विस को सूचित कर दमकल के वाहन को मौके पर बुलवाया गया तथा थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक को रोककर सडक पर गिरे तेल को पानी की सहायता से साफ करवाया गया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button