Uncategorized

केदारनाथ में सीईओ थपलियाल ने किया वृक्षारोपण

उच्च हिमालयी क्षेत्र से लेकर मैदान, तराई भाबर के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरकारी  एवं सामाजिक स्वयंसेवी संस्थाओं ने वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अहम योगदान दिया है

केदारनाथ। प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के रूप में धार्मिक दृष्टि के साथ उत्तराखंड का लोक पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र से लेकर मैदान, तराई भाबर के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरकारी  एवं सामाजिक स्वयंसेवी संस्थाओं ने वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अहम योगदान दिया है। देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ ० धन सिंह रावत, वन मंत्री सुबोध उनियाल समेत तमाम राजनेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पूरे धूमधाम के साथ हरेला पर्व मनाया, वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्र बारह ज्योतिर्लिंगों में  प्रमुख केदारनाथ की पावन धरती पर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल की अगवाई में स्थानीय तीर्थ पुरोहितों एवं तमाम अधिकारियों ने बाबा केदार के जयकारे के साथ वृक्षारोपण किया । केदारनाथ में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेने वालों में वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती, एसडीएम यात्रा केदारनाथ कृष्णा तिवारी, नगर पंचायत से मुकेश कुमार, दीपेंद्र कुमार के अलावा मंदिर समिति से अरविंद शुक्ला, रमेश तिवारी समेत तमाम गणमान्य लोगों ने भाग लेकर वृक्षों को रोपित किया। उल्लेखनीय है कि पारंपरिक रीति रिवाज के तहत पूरे उत्तराखंड में श्रावण मास की संक्रांति को धार्मिक दृष्टि से पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए हरेला को लोक पर्व के रूप में भव्य ढंग से मनाया जाता है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581