उत्तराखंड समाचार

मोहंड मे दिल्ली-दून हाईवे खोलने की मांग

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल की उत्तराखंड निवास नई दिल्ली में मुख्य मंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट हुई।

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल की उत्तराखंड निवास नई दिल्ली में मुख्य मंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट हुई। मुख्यमंत्री का शौल उड़ाकर स्वागत किया गया व माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी डा. नरेश बंसल को हाउस को हिमालयाज का हैमपर व पौधा भेंट किया व शौल उड़ाया। इस दौरान दोनो नेताओ मे उत्तराखंड राज्य से संबंधित वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक एवं विकासात्मक अध्ययन एवं गंभीर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में विशेष रूप से राज्य के पर्वतीय कल्याण क्षेत्रों में अनुसंधान संस्थानों के विकास, युवा, स्वास्थ्य सेवाओं के संचार, और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय अधिसूचना के राज्य में प्रभावशाली संविधान, सुदूरवर्ती उत्तराखंडवासियों के हितों की रक्षा और क्षेत्रीय क्षेत्रों में आर्थिक ढांचे को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी सुझाव साझा किए गए। डा. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री से कांवड़ यात्रा व पर्यटन संख्या को देखते हुए नव निर्मित देहरादून-दिल्ली हाईवे का मोहंड का हिस्सा खोलने का आग्रह किया व कावंड यात्रा सुचारू रूप से चले व कावंडीयो की श्रद्धा से खिलवाड न हो व प्रशासनिक सहयोग मिले का निवेदन किया जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर कार्यवाई के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581