उत्तराखंड समाचार

माँ भगवती के पावन झंडो की निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा

देहरादून। माँ डाँटकाली मनोकामना के 222 वे वार्षिकोत्सव का आज चतुर्थ दिवस पर माँ भगवती के पावन झंडो की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।
इसमें माँ के पावन झंडो की पूजा की गयी। यातायात की समस्या को देखते हुए यात्रा को सुभाष नगर स्थित भगवती गेस्ट हाउस से मानव केंद्र मोहब्बेवाला तक बैण्ड बाजे के साथ निकाली गयी। वहा से माँ के पवित्र झंडो को मंदिर परिसर के लिए रवाना किया गया। माता रानी के भक्त नाचते गाते एंव रंग उड़ाते माता रानी के झंडो कि परिक्रमा में शामिल हुए। महंत रमन प्रसाद गोस्वामी जी ने सभी श्रद्धालुओं को बधाई एंव आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर माँ डाँट काली सेवा दल के शुभम गोस्वामी, संयम गोस्वामी, दिनेश अग्रवाल, गौरव कुमार , नरसिंह दास, हरीश मारवाह, नीरज गोस्वामी, सुनील आहूजा, शिवम् गोयल, अमिचंद सोनकर, अमित करणवाल,विक्की खत्री, वासु परविंदा, गौतम प्रजापति, सूरज शर्मा, राम पद जना, गोकुल परविंदा, गौतम सोनकर, श्रवण वर्मा, अश्वनी अग्रवाल आदि सेकड़ो भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button