उत्तराखंड समाचार

महर्षि वाल्मीकि सेना ने मनाया 25 वां स्थापना दिवस

समय- समय पर शासन प्रशासन में वाल्मीकि समाज व सफाई कर्मचारीयों की समस्याओं को लेकर महर्षि वाल्मीकि सेना हमेशा तत्पर रही है।

देहरादून। महर्षि वाल्मीकि सेना ने 25 वा स्थापना दिवस सेना के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर गहलोत के निवास स्थान पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपाल वाल्मीकि राष्ट्रीय महामंत्री ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि सेना वाल्मीकि समाज, सफाई कर्मचारीयों के हितों की लड़ाई के लिए स्थापित की गई है। समय- समय पर शासन प्रशासन में वाल्मीकि समाज व सफाई कर्मचारीयों की समस्याओं को लेकर महर्षि वाल्मीकि सेना हमेशा तत्पर रही है। उत्तराखंड के निकाय पर्यावरण मित्रों की नियमितीकरण को लेकर महर्षि वाल्मीकि सेना ने पूर्व में मुख्य सचिव आनंद वर्धन को ज्ञापन सोपा व इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी ज्ञापन सोपा। जयपाल बाल्मीकि ने बताया कि उत्तर प्रदेश में रहे वाल्मीकि समाज का बड़ा नाम रामचंद्र वाल्मीकि द्वारा महर्षि वाल्मीकि सेना की स्थापना की। सेना द्वारा वाल्मीकि समाज के अलग पृथक आरक्षण की भी लड़ाई लड़ी गई। उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री से जल्दी सेना का प्रतिनिधिमंडल वार्ता करेगा, व सफाई कर्मचारीयों की नियमितीकरण की बात रखेंगे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button