उत्तराखंड समाचार

अल्पसंख्यक मोर्चा ने आयोजित की “विकसित भारत संकल्प सभा”

श्रीमती मिनाक्षी मौर्य एवं रोहित मौर्य को उनकी उनकी वैवाहिक वर्षगाँठ की शुभकामनाएं प्रेषित की।

देहरादून। आज ‘कैंट विधानसभा’ के सरदार पटेल मंडल के अंतर्गत ‘गांधीग्राम’ में भारतीय जनता पार्टी ‘अल्पसंख्यक मोर्चा’ द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित “विकसित भारत संकल्प सभा” में देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया व इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार के सेवा सुशासन ओर गरीब कल्याण के ऐतिहासिक 11 वर्षों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में सरदार पटेल मंडल के मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री  श्याम अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती यासमीन आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक शहजाद खान, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इजराइल मलिक, अकबर कुरेशी, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने ‘वार्ड 45 गांधीग्राम’ की पार्षद श्रीमती मिनाक्षी मौर्य के अस्वस्थ होने की सूचना पर उनके निज निवास पर जाकर उनकी कुशल क्षेम जानी। इस अवसर पर श्रीमती मिनाक्षी मौर्य एवं रोहित मौर्य को उनकी उनकी वैवाहिक वर्षगाँठ की शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष आशीष शर्मा, विनोद तोमर, बलवीर कुशवाह, महिपाल सिंह, अमित बाल्मीकि, राजेश चौधरी, सत्यम अरोरा, राजकुमार तिवारी भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button