उत्तराखंड समाचार

मारपीट करने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे युवकों को रोकने पर युवकों द्वारा स्थानीय व्यक्तियों के साथ की गई थी मारपीट।

देहरादून। पर्यटक नगरी में स्थानीय व्यक्तियों के साथ मारपीट करने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक। स्थानीय व्यक्तियों के साथ मारपीट करने वाले 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे युवकों को रोकने पर युवकों द्वारा स्थानीय व्यक्तियों के साथ की गई थी मारपीट।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  अशीष पंवार पुत्र आलम सिंह पंवार निवासी दिरा गांव टिहरी गढ़वाल द्वारा कोतवाली मसूरी पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि समय 1:00 से 2:00 बजे के बीच दिन में केमप्टी टैक्सी स्टैंड के पास  पर्यटक युवकों द्वारा लड़कियों का पीछा कर उन्हें परेशान किया जा रहा था, स्थानीय व्यक्तियों द्वारा जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उनके द्वारा  स्थानीय व्यक्तियों के साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट की गई। प्रार्थना पत्र के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली मसूरी पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 23/25 धारा 118 (1),75(3),78 (2) अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अल्प समय मे ही 02 अभियुक्तों करण पुत्र टेकचंद निवासी साकुड जालंधर पंजाब व मनीष कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी साकुड जालंधर पंजाब को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तों की जानकारी कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button