उत्तराखंड समाचार

सड़क दुघर्टना : 04 व्यक्तियों की मौत, एक गंभीर घायल

ट्राले से टकरायी कार, चार की मौत

देहरादून, 22 जून। थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही मारुति रिट्ज कार आगे चल रहे एक सीमेंट से भरे ट्रोला से टकरा गई, जिसके परिणाम स्वरूप कार में सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः लगभग 03:10 बजे एक वाहन संख्या एचआर 42 ई 2701 मारुति रिट्ज कार सफेद रंग, जो सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी, उक्त कार के आगे वाहन संख्या एचआर 63एफ 5353 ट्रोला चल रहा था जिसमें सीमेंट भरा था,आशारोड़ी के पास कार सवार खुद पीछे से उसके आगे चल रहे सीमेंट के ट्राले से टकरा गए। जिसमें कार सवार पांच व्यक्ति अंकुश पुत्र अजीत निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत हरियाणा, पारस पुत्र जयकरण निवासी पुरखास धीरन जिला सोनीपत हरियाणा, विनय पुत्र विजय निवासी पुरखास धीरन जिला सोनीपत हरियाणा, नवीन पुत्र नरेश निवासी खेड़ी तहसील रोहतक हरियाणा व अंकित पुत्र राजेश निवासी मेरिडा, तहसील जुलाना, जिला जींद हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा 108 के माध्यम से उपचार हेतु कोरोनेशन, दून अस्पताल भिजवाया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा उनमें से 04 व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल व्यक्ति का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा मृतक तथा घायल के परिजनों को सूचित किया गया है जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वाहन संख्या‌ एचआर 63एफ -5353 ट्रोला को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर उसके चालक आफताब पुत्र जुल्फिकार निवासी शेखपुरा कदीम थाना देहात कोतवाली सहारनपुर जिला सहारनपुर से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। घटना में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

नाम पता मृतक :-

1- अंकुश पुत्र अजीत निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा

2- पारस पुत्र जयकरण निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा

3- अंकित पुत्र राजेश निवासी मेरिडा तहसील जुलाना, जिला जींद, हरियाणा

4- नवीन पुत्र नरेश निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक, हरियाणा

घायल व्यक्ति‌ :-

विनय पुत्र विजय निवासी पुरखास धीरन जिला सोनीपत हरियाणा

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464