उत्तराखंड समाचार

जल स्रोत संरक्षण के लिये प्रेरणादायक सफाई अभियान

साथ ही सभी को प्रेरित किया गया कि वे जल स्रोतों को गंदा न करें और स्वच्छता को अपनाएं।

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष गंगोलीहाट श्री हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में थाना गंगोलीहाट पुलिस टीम द्वारा जल स्रोतों की सफाई हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। इस जन-जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र की प्राकृतिक जलधाराओं, कुओं एवं तालाबों के आसपास गहन सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य केवल सफाई नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों की महत्ता के प्रति आमजन को जागरूक करना भी था। पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण तथा उनके सतत उपयोग के महत्व पर जानकारी दी गई। साथ ही सभी को प्रेरित किया गया कि वे जल स्रोतों को गंदा न करें और स्वच्छता को अपनाएं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का भरपूर समर्थन किया और स्वेच्छा से सफाई कार्य में भाग लिया। पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ऐसे पर्यावरण उन्मुख और जनकल्याणकारी अभियानों को भविष्य में भी जारी रखने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button