उत्तराखंड समाचार

दून पुलिस अलर्ट मोड पर : नदी नाले के किनारे रहने वाले लोगों को किया सचेत

बारिश के दौरान नदी नालों के किनारे न जाने तथा जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

देहरादून, 15 जून। दून पुलिस द्वारा भारी बारिश के चलते नदी नाले के किनारे रहने वाले लोगों को सचेत किया गया। नदी नालों के जलस्तर बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से बारिश के दौरान नदी नालों के किनारे न जाने की चेतावनी दी गई। देहरादून व पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत नदी- नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर क्षेत्र में रिस्पना एवं बिंदाल  में नदी के किनारे रहने वाले लोगों को लाउड हेलरों के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है, साथ ही बारिश के दौरान नदी नालों के किनारे न जाने तथा जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464