उत्तराखंड समाचार

संविधान दिवस के अवसर पर पद यात्रा आयोजित

विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, निदेशक खेल प्रशांत आर्य एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

देहरादून। आज संविधान दिवस पर पवेलियन ग्राउंड में नेहरू युवा केन्द्र खेल एवं युवक कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित पद यात्रा में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के साथ राजपुर विधायक खजान दास ने सहभाग कर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने हेतु शपथ ली। भारत संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, निदेशक खेल प्रशांत आर्य एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button