उत्तराखंड समाचार

रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का समापन

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का समापन

देहरादून, 06 जनवरी। रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड मे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का समापन हो गया हैं। समापन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर रावत ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्रीमती स्नेह लता ध्यानी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अतिथिगणों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेमलता बोड़ाई द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर रावत ने स्वयं सेविकाओं से बातचीत की, और उनके विचारों को सुना। उन्होंने बताया कि 7 दिन के कैंप में उनके व्यक्तित्व में बहुत परिवर्तन देखा गया हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती ध्यानी ने स्वयं सेविकाओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती सुबोधिनी जोशी ने बच्चों को एनएसएस कैंप की महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम मे स्वयं सेविकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के अंतिम दिवस पर उमेश्वर रावत प्राविधिक कार्यकर्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा अभियान पर रैली निकाली गई। इस रैली को वरिष्ठ सिविल जज एव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया।  अंत में प्रधानाचार्या  श्रीमती प्रेमलता बोड़ाई द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने स्वयं सेविकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कविता रोहिल्ला, मीनाक्षी देवली, श्रीमती मधु कोरी, अभिभावक और 50 स्वयं सेविकाएं इस कार्यक्रम में भाग लिया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581