उत्तराखंड समाचार

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की मानसिक रूप से अक्षम बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात

देहरादून, 28 जनवरी। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देशानुसार आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा राफेल सेंटर डालनवाला देहरादून का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था की अधीक्षिका श्रीमती लता चमोली द्वारा संस्था की संपूर्ण जानकारी दी गई। उनके द्वारा संस्था के कार्यों, मानसिक रोगियों की दिनचर्या व उनके लिए प्रशिक्षण, रहने की व्यवस्था, वोकेशनल ट्रेनिंग, हॉस्टल की सुविधा इत्यादि सभी विषयों की जानकारी दी गई। इसके अलावा संस्था की सीईओ प्रियो लाल से भी मुलाकात की गई। संस्था के मेडिकल डायरेक्टर अनूप कुमार डिमरी से भी बातचीत कर मानसिक रोगियों को दी जाने वाली चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान मानसिक रूप से अक्षम बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात किया गया। हॉस्टल, फिजियोथैरिपी कक्ष, रिसोर्स रूम, क्लासेज आदि का भी निरीक्षण किया गया तथा उनको दिए जाने वाले स्किल डेवलपमेंट का भी निरीक्षण कर उनके द्वारा बनाए क्राफ्ट्स और हैंडबैग देखे गए। सचिव द्वारा संस्था की अधीक्षिका को उचित दिशा निर्देश दिया गया और साथ ही उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। अंत में सचिव द्वारा संस्था को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए कहा गया जिससे मानसिक रोगियों की हर संभव सहायता की जा सके।संस्था को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून से दी जाने वाली निशुल्क सहायता और नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई और उन्हें Legal services unit-Manonyay नामक मानसिक रोगियों हेतु गठित कमेटी की जानकारी देते हुए, कमेटी के सदस्यों की सूचना चस्पा किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581