उत्तराखंड समाचार

10 नगर निगमों में भाजपा ने दर्ज की जीत

उत्तराखंड राज्य के 10 नगर निगमों में लहराया भगवा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के 11 नगर निगमों में से दस नगर निगमों में भाजपा के मेयर बने हैं। देहरादून नगर निगम में मेयर पद के लिए बीजेपी के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार 295 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। देहरादून नगर निगम में मेयर पद के लिए करीब 28 घंटों तक चली काउंटिंग के बाद रविवार दिन में नतीजे घोषित हुए। मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने प्रचंड जीत दर्ज की है। सौरभ थपलियाल एक लाख 5 हजार 295 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करते हुए देहरादून शहर के मेयर बन गए हैं। देहरादून नगर निगम में ये सबसे बड़ी जीत है। सौरभ थपलियाल को कुल 2 लाख 41 हजार 771 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के वीरेंद्र पोखरियाल को 1 लाख 36 हजार 483 वोट मिले। सौरभ थपलियाल ने रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार 295 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव लड़ने वाले बाकी सभी आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। देहरादून निगम में भाजपा ने 100 में से 64 वार्डों पर भी कब्जा जमाया है। कांग्रेस के 23 पार्षदों ने जीत हासिल की है, जबकि 13 निर्दलीय पार्षद बने हैं।

वहीं, श्रीनगर में निर्दलीय प्रत्याशी जीती हैं। श्रीनगर नगर निगम को छोड़ दें तो बाकी 10 नगर निगम में मेयर पद पर ट्रिपल इंजन दौड़ता नजर आया। श्रीनगर नगर निगम में भाजपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहां भाजपा को हराकर बागी आरती भंडारी ने मेयर का चुनाव जीता हैं। गढ़वाल के पांच जिलों की नगर पालिकाओं में निर्दलीयों का जलवा रहा। 16 नगर पालिका सीटों में से निर्दलीयों ने 8 पर जीत दर्ज की, वहीं भाजपा पांच और कांग्रेस तीन को ही जीत सकी। जबकि नगर पंचायत की जंग में भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला रहा। 21 नगर पंचायत सीटों में से 9 पर भाजपा, 8 पर कांग्रेस और 4 पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की। जबकि दो नगर निगम सीटों में श्रीनगर में निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी और कोटद्वार में भाजपा उम्मीदवार देर रात तक आगे चल रहे थे। चमोली जिले में नगर पालिका की चार सीटों में से दो पर भाजपा और दो पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। जबकि पंचायत की छह सीटों में से चार पर कांग्रेस और दो पर निर्दलीय विजेता रहे। चमोली में कर्णप्रयाग पालिका सीट पर पूर्व विधायक के बेटे गणेश चंद्र शाह ने जीत दर्ज की। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला के गृह क्षेत्र पोखरी नगर पंचायत से निर्दलीय सोहनलाल ने जीत दर्ज की। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में नगर पालिका सीट पर निर्दलीय ने जीत का परचम लहराया तो पंचायत की चार सीटों में से एक पर निर्दलीय, दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। टिहरी जिले में छह नगर पंचायत और चार नगर पालिका हैं। इनमें पांच नगर पंचायतों तपोवन, घनसाली, चमियाला, लंबगांव और कीर्तिनगर में भाजपा के उम्मीदवार जीते, वहीं गजा में निर्दलीय ने जीत दर्ज की। जबकि दो नगर पालिका नई टिहरी और मुनिकीरेती में निर्दलीयों का कब्जा रहा, चंबा में भाजपा जीती। जबकि देवप्रयाग में भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। उत्तरकाशी जिले में दो नगर पंचायतों में गंगोत्री नगर पंचायत में चुनाव नहीं होते हैं, यहां प्रशासक रहता है। वहीं नौगांव में भाजपा जीती है। चार नगर पालिकाओं में बाड़ाहाट, चिन्यालीसौड़, बड़कोट में निर्दलीय और पुरोला में कांग्रेस जीती है। पौड़ी में सात निकायों में पांच सीटों पर कांग्रेस व निर्दलीयों का दबदबा रहा। नगर पालिका पौड़ी, दुगड्डा पर निर्दलीय जीते। सतपुली नगर पंचायत और स्वर्गाश्रम जोंक नगर पंचायत पर कांग्रेस काबिज हुई। वहीं श्रीनगर के कीर्तिनगर नगर पंचायत में भाजपा और देवप्रयाग नगर पालिका में भाजपा की ममता देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। थलीसैंण नगर पंचायत से कांग्रेस जीती है।

11 नगर निगमों में भाजपा के 10 मेयर, एक निर्दलीय

अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा

हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट

पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल

देहरादून में भाजपा के सौरभ थपलियाल

कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत

रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा

ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान

काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली

रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल

हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल

श्रीनगर में  निर्दलीय आरती भंडारी

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581