उत्तराखंड समाचार

सीएम के नेतृत्व में विद्युत वितरण क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति

आम जनता की जीवन शैली में हुए सकारात्मक बदलाव

देहरादून, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और निरन्तर प्रयासों से विगत 02 वर्षों में यूपीसीएल द्वारा विद्युत वितरण क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति कर राज्य में लगभग 4000 किमी से अधिक एल.टी. लाइनें बिछाई हैं। प्रदेश के हर गांव, हर घर तक बिजली पहुंचाने के साथ-साथ आम जनता की जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव हुए हैं। उत्तराखण्ड के औद्योगिक क्षेत्र के विकास में हो रहे व्यापक बदलाव को और अधिक गति देने हेतु बिजली वितरण क्षेत्र सुदृढ़ एवं समृद्ध हुआ है। विगत वर्षों में यूपीसीएल द्वारा एक मजबूत विद्युत वितरण प्रणाली की स्थापना के साथ-साथ परिचालन एवं व्यवसायिक दक्षता में सुधार हेतु अहम कदम उठाये गये हैं। लगातार बढ़ रही मांग की प्रतिपूर्ति करने हेतु यूपीसीएल द्वारा 02 वर्षों में 04 नए 33/11 केवी उप-संस्थानों का निर्माण तथा लगभग 242 किमी 33 केवी, 2045 किमी 11 केवी एवं 4101 किमी एलटी लाईनें प्रदेश भर में स्थापित की गई हैं। प्रदेश भर में सभी पोषकों पर विद्युत संतुलन बनाए रखने हेतु लगभग 8266 वितरण परिवर्तक स्थापित किए गए हैं। साथ ही पिछले 02 वर्ष में 1,89,804 नए विद्युत संयोजन स्थापित किए जा चुके हैं। उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु भविष्य निधि परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। भारत सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत प्रदेश भर में लगभग 16 लाख उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर की स्थापना उपभोक्ताओं के लिए एक वरदान साबित होगा। साथ ही एनर्जी एकाउन्टिंग को बेहतर बनाने हेतु 59212 वितरण परिवर्तक एवं 2602 पोषकों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जायेंगे जिससे बिजली व्यवस्था की डिजिटलीकरण, ऑटोमिशन और दक्षता में बढ़ोत्तरी होगी और विद्युत हानियों को भी कम किया जा सकेगा।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581