उत्तराखंड समाचार

चुनाव में अनियमिताएं फैलाने का आरोप

समिति के लिए स्थाई सचिव की मांग

देहरादून। आज किसान सेवा सहकारी समिति सेवला कला में विगत 4 व 5 अक्टूबर को सदस्य बनाए जाने के संबंध में जिला अधिकारी को कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा व पीयूष गौड़ के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया गया कि किसान सेवा सहकारी समिति सेवला कला 4 व 5 अक्टूबर को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दबाव में वार्ड मेहूवाला एवं पिथूवाला में एक दिन में 350 लोगों के सदस्यता ग्रहण कराई गई, इसके पूर्व में ना तो किसी तरह का विभाग द्वारा सूचना दी गई ना ही कोई नोटिफिकेशन जारी किया गया। चुनाव में अनियमिताएं फैलाने का आरोप लगाया गया। क्योंकि किसी और वार्ड में सदस्य नहीं बनाया गया है। किसान सेवा सहकारी समिति सेवला कला में मिनी बैंक व एक खाद का डिपो भी है, काश्तकार व किसानो को सदस्य बनाने की प्रक्रिया के चलते लेनदेन व खाद लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। भाजपा के दबाव में ना तो उसे दिन बैंक का कोई लेनदेन हुआ और ना ही खाद की कोई बिक्री की गई। क्योंकि सदस्य बनाते समय सदस्य को सचिव के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होता है, लेकिन ना तो उसे दिन वहां पर समिति के सचिव थे ना ही प्रशंसक मौजूद थे। सचिव पर अन्य भी समितियों का कार्यभार होने के कारण वह सेवला कला वाली समिति में महीने में सिर्फ एक से दो बारी ही उपस्थित होते हैं। समिति पर स्थाई सचिव ना होने के कारण ही काम सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है, जिसके चलते समिति के लिए एक स्थाई सचिव की भी मांग की गई। क्योंकि बोर्ड भंग है वहां के कर्मचारियों को धमकाकर सदस्यता अभियान चलाया गया और एक ही व्यक्ति द्वारा सारी सदस्यता शुल्क जमा कराई गई। चुनाव प्रक्रिया चालू है भाजपा के नेता समिति के कर्मचारियों पर विधायक का दबाव बनाकर गलत काम करवा रहे हैं ,इसकी जांच की मांग की गई। इस अवसर पर रमेश कुमार, मुकीम, सोमप्रकाश वाल्मीकि, आयुब अकेला, गुल मोहम्मद, रईस अहमद, प्रभात दढ़ियाल, मुस्तकीम, हरि ओम, हरि आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581