उत्तराखंड समाचार

कालेज परिसरों को राजनीति के अखाड़े मे तब्दील करना दुखद : चौहान

कांग्रेस अध्यक्ष का ऑडियो संभावित हार की खीज का परिणाम

देहरादून 6 नवंबर। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस छात्र संघ के चुनावों मे भी अप्रत्यक्ष रूप से सक्रिय है और वह कालेज को भी राजनैतिक अखाड़े के रूप मे दुरूपयोग करने की कोशिश कर रही है। यह उसकी युवाओं को लेकर सोच को भी स्पष्ट करती है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने एक वायरल शोसल मीडिया ऑडियो को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के अपने युवा और शीर्ष नेताओं के साथ अभद्र भाषा मे नोक झोंक संबंधी वायरल ऑडियो को छात्र संघ चुनावों में संभावित हार को लेकर खीज है। यह बेशक, पार्टी का अंदरूनी मामला हो सकता है, लेकिन जिस तरह से उसकी कालेजों की राजनीति मे दखलंदाजी सामने आ रही है उससे साफ है कि युवाओ को लेकर उसकी क्या सोच है। उसे युवाओं को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करना चाहिए, न बल्कि वह एक राजनैतिक दल के कार्यकर्ता बने। युवा देश का भविष्य है और उन्हे लेकर सकारात्मक नजरिया अपनाने की जरूरत है। चौहान ने  छात्र संघ चुनावों में एबीवीपी को प्रदेश के महाविद्यालयों में 22 अध्यक्ष समेत कुल 155 भिन्न भिन्न पदों पर मिली निर्विरोध जीत को युवाओं की सकारात्मक पहल का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि युवा  राष्ट्रवाद के विचारों के साथ छात्र हित में सजगता से कार्य करे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581