उत्तराखंड समाचारदेश

स्ट्रीट क्राइम पर दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही

थाना क्लेमेन्टाउन पुलिस ने किया चेन लूट की घटना खुलासा

देहरादून। विभिन्न थाना क्षेत्रों में विगत एक सप्ताह के अन्दर घटित लूट की 06 घटनाओं का दून पुलिस ने 24 से 48 घंटो के भीतर अनावरण किया हैं। थाना क्लेमेन्टाउन पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई चेन लूट की घटना का खुलासा करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चेन बरामद कर ली हैं। पुलिस का कहना हैं की आरोपी व्यक्ति प्लम्बर का कार्य करता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्लेमेन्टाउन के टर्नर रोड लेन नम्बर 04 पर एक स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा बाजार से सब्जी लेकर जा रही एक बुजुर्ग महिला के साथ चेन लूट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के सम्बन्ध में उमाशंकर नैनवाल पुत्र जेके नैनवाल निवासी लेन नम्बर 04 टर्नर रोड क्लेमेन्टाउन द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण के लिये अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए मुखबिर तंत्र के माध्यम से भी अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में सलिप्त अभियुक्त मुदस्सर पुत्र अली हसन निवासी शिमला बाईपास रोड गोरखपुर पटेलनगर उम्र 36 वर्ष को सी-24 टर्नर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से घटना में लूटी गयी बुजुर्ग महिला की चेन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यूके-07-बीबी- 7370 बरामद की गयी।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह प्लम्बर का कार्य करता है तथा पारिवारिक स्थिती ठीक न होने तथा उस पर अत्यधिक कर्जा होने के कारण उसके द्वारा उक्त घटना को अजांम दिया गया था। पुलिस से बचने के लिये उसने घटना से पूर्व अपनी स्कूटी की नम्बर प्लेट को उतार दिया तथा घटना करने के पश्चात आगे सुनसान मार्ग पर जाकर दोबारा नम्बर प्लेट लगा ली गई। थाना क्लेमेंटाउन पुलिस का कहना हैं की अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581