उत्तराखंड समाचार

चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित

उचित व्यवस्थाएं के साथ ही चिकित्सालय में पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं/व्यवस्थाएं बनाने के भी निर्देश दिए।

देहरादून, 16 अगस्त। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रबन्धन समिति, राजकीय सेन्ट मैरीज चिकित्सालय मसूरी की बैठक जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके तिमारदारों के लिए उचित व्यवस्थाएं के साथ ही चिकित्सालय में पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं/व्यवस्थाएं बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में समिति द्वारा चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था हेतु दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारी रखने तथा चिकित्सालय में धुलाई व्यवस्था हेतु रखे गए कार्मिक/धोबी के पारिश्रमिक में धनराशि बढ़ाने तथा चिकित्सालय में शल्य कक्ष, लेबर रूम एवं आईसीयू में 3 एयर काटेन तथा 3 एयर प्यूरी फायर लगाने की अनुमति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में बढ़ाई जा रही व्यवस्था एवं उपकरण आदि के संबंध में विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक राजकीय सेन्ट मैरीज चिकित्सालय मसूरी डॉ0 यतिन्द्र सिंह, उपकोषाधिकारी सुरेन्द्र दत्त थपलियाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुदीप ढौड़ियाल सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581