उत्तराखंड समाचार

मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

उपचारोंपरान्त दोनों व्यक्तियों द्वारा होमगार्ड चंद्र मोहन का धन्यवाद किया गया जिसकी जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की

चमोली। एक मोटरसाइकिल जो हरिद्वार से बद्रीनाथ की तरफ आ रही थी जोशीमठ नृसिंह मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार सुरेश कुमार पुत्र जयपाल सिंह ग्राम नाली पार हरियाणा करनाल व रंगा राजपूत पुत्र प्रेमचंद ग्राम नाली पार हरियाणा करनाल सवार थे। सूचना मिलने पर होमगार्ड्स चंद्रमोहन के द्वारा तुरंत घटनास्थल पर जाकर घायल दोनों व्यक्तियों का रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया गया उपचार के बाद दोनों का स्वास्थ्य ठीक होना बताया गया। उपचारोंपरान्त दोनों व्यक्तियों द्वारा होमगार्ड चंद्र मोहन का धन्यवाद किया गया जिसकी जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

Related Articles

Back to top button