उत्तराखंड समाचार

बारिश ने फिर कराया ठंड का अहसास, दर्ज की गई तापमान में गिरावट

सुबह से शाम तक देहरादून और मसूरी में तेज धूप खिली रही। लेकिन रात करीब नौ बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

देहरादून। राजधानी देहरादून में आज 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। प्रदेशभर में रात मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हो गई। आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश और सर्द हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास कराया। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उधर, मसूरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। यहां तेज हवा के कारण कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली भी गुल रही। सुबह से शाम तक देहरादून और मसूरी में तेज धूप खिली रही। लेकिन रात करीब नौ बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक देहरादून और मसूरी में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक आज भी मौसम का मिजाज बदले रहने के साथ ही देहरादून में बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है। देहरादून में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 16 डिग्री के आसपास रहेगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581