उत्तराखंड समाचार

पूर्वोत्तर में मिली जीत पर भाजपा ने किया दून में मिष्ठान वित्तरण

मोदी जी के काम सुदूरवर्ती क्षेत्रों में गांव -गांव, घर-घर पहुंच रहे हैं।

देहरादून, 03 मार्च। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने भाजपा महानगर कार्यालय में आज त्रिपुरा, नागालैण्ड विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में ढोल-नगाड़ों के साथ मिष्ठान खिलाकर, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ताओँ को जीत की बधाई दी। पूर्वोत्तर में हुई इस एतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति देवतुल्य जनता के विश्वास, समर्पण एव भारतीय जनता पार्टी संगठन के मुखिया जेपी नड्डा की कुशल नीति एवं पार्टी कार्यकर्त्ताऔं की समर्पण की त्रिवणी को जाता है। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों में मिली इस जीत को पीएम मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारों व विकास के कामों पर जनता की मुहर बताया है। उन्होंने कहा की आज की जीत साबित करती है कि मोदी जी के काम सुदूरवर्ती क्षेत्रों में गांव -गांव, घर-घर पहुंच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की पूर्ववर्ती सरकारों ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के वावजूद हमेशा नार्थ ईस्ट के राज्यों को विकास कार्यों से दूर रखा है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस क्षेत्र के सभी राज्यों को प्राथमिकता में रखते हुए यहां न केवल स्थानीय संस्कृति और जरूरतों के अनुरूप ऐतिहासिक विकास कार्य किये हैं साथ ही आधारभूत संरचनाओं को विकसित कर सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती दी है। उन्होंने कहा, हमने अपनी सरकारों की परफॉर्मेंस के दम पर दोबारा जीतकर आने की परंपरा को इन दोनो राज्यों में भी कायम रखा है। उन्होंने जोर देकर कहा, हिमाचल, मेघालय और जेएंडके को छोड़ दें तो अन्य सभी 9 हिमालयी राज्यों में भाजपा की राष्ट्र्वादी सरकारों का बनना देश की सुरक्षा के लिए शुभ है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मेयर सुनिल उनियाल गामा, कैण्ट विधायक श्रीमती सविता कपूर उपस्थति रही।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581